January 16, 2026

Today’s Top News | छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में होंगे IPL के दो मैच

रायपुर।
छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। IPL के दो मुकाबले रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि IPL के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) रायपुर में मैच खेलेगी। इस सिलसिले में RCB के CEO ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आयोजन से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की और जर्सी भेंट की।


धान खरीदी से परेशान किसान ने किया जहर सेवन

कोरबा।
जिले में धान खरीदी व्यवस्था की अनियमितताओं से परेशान एक और किसान ने जहर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया है। 24 घंटे के भीतर यह दूसरी घटना है। टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान के मामले के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।


कस्टम मिलिंग और शराब घोटाला: 4 आरोपियों को जमानत

बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला केस में हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर और रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को जमानत दे दी है। वहीं शराब घोटाला मामले में मुकेश मनचंदा और अतुल सिंह को भी राहत मिली है।


राजधानी में 24 घंटे में दो बड़ी उठाईगिरी

रायपुर।
गंज थाना क्षेत्र में कार का शीशा तोड़कर 10 लाख रुपये नगद और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी किया गया। वहीं देवेंद्र नगर इलाके में सिटी सेंटर मॉल के पास कपड़ा व्यापारी की कार से साढ़े 3 लाख रुपये पार किए गए। दोनों वारदातें CCTV में कैद हुई हैं।


भूमाफियाओं का खेल, 5 डिसमिल का सौदा कर 43 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री

कवर्धा।
घोटिया क्षेत्र में भूमाफियाओं ने गरीब और अनपढ़ महिलाओं से धोखाधड़ी कर बड़ा जमीन घोटाला किया। दिव्यांग महिला समेत 6 महिलाओं की जमीन गलत तरीके से रजिस्ट्री कराए जाने का आरोप है। पीड़ित न्याय की गुहार लगा रही हैं।


दिनभर की अन्य प्रमुख खबरें

  • रायपुर प्रेस क्लब चुनाव: मोहन तिवारी अध्यक्ष निर्वाचित
  • पूर्व CM भूपेश बघेल का तंज: धान पर चूहे की गारंटी
  • अवैध धान पर सख्ती: 30 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त
  • शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
  • 15 साल बाद CT स्कैन सुविधा शुरू, फिर भी लापरवाही पर सवाल
  • CM ट्रॉफी फुटबॉल में साय की बड़ी घोषणाएं
  • पंचायत सचिव पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार
  • 20 से अधिक गांव अब भी अंधेरे में, NH पर 14 घंटे चक्काजाम
  • ओवरब्रिज गड्ढे में गिरकर युवक की मौत
  • झाड़-फूंक के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
  • जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई, 11 गिरफ्तार
  • रेस्ट हाउस में डर्टी डांस मामला, दो अधिकारी निलंबित
  • रायपुर में 9 माह में 31,818 रजिस्ट्री, 572 करोड़ की आय
  • बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन