May 15, 2026

Today’s Top News: छत्तीसगढ़ पुलिस को रजत जयंती पदक, रायपुर एयरपोर्ट पर कोकेन बरामद, Coal Scam पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Today’s Top News CG: छत्तीसगढ़ में आज राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आईं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस बल के रजत जयंती पदक का विमोचन किया, रायपुर एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ हुआ और कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया। पढ़िए दिनभर की प्रमुख सुर्खियां…


🏅 CM साय ने पुलिस रजत जयंती पदक का किया विमोचन

रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस बल को समर्पित रजत जयंती पदक का अनावरण किया।

सीएम साय ने कहा कि यह पदक प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन पदकों की घोषणा की गई थी, जिस पर त्वरित अमल किया गया।


🚨 गेवरा–पेंड्रा रेल लाइन पर कबाड़ माफिया का आतंक

कोरबा जिले में गेवरा–पेंड्रा नई रेल लाइन परियोजना पर कबाड़ चोरों का कहर लगातार जारी है।

कबाड़ माफिया बड़ी संख्या में पहुंचकर रेल लाइन काटकर ले जा रहे हैं। अब तक करोड़ों रुपये की रेलवे सामग्री चोरी हो चुकी है, जिससे युद्धस्तर पर चल रहे निर्माण कार्य को भारी नुकसान पहुंच रहा है। पुलिस को शिकायत मिली है और कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


✈️ रायपुर एयरपोर्ट पर 270 ग्राम कोकेन जब्त, नाइजीरियन गिरफ्तार

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर डीआरआई (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से 270 ग्राम कोकेन बरामद किया है।

आरोपी युवक नाइजीरियन नागरिक बताया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर डीआरआई कार्यालय लाया गया है और अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है।


⚖️ Coal Scam: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

कोयला घोटाले से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है।

28 जनवरी 2026 को हुई सुनवाई में कोर्ट ने ईओडब्ल्यू-एसीबी और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज मामलों में जिन आरोपियों को अंतरिम जमानत मिली थी, उन्हें अब नियमित जमानत प्रदान कर दी है। हालांकि सभी पर सख्त शर्तें बरकरार रहेंगी।


💰 एसीबी की कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते AE गिरफ्तार

एसीबी बिलासपुर ने कोरबा जिले के दीपका में सीएसपीडीसीएल के सहायक अभियंता को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आरोपी खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर किसान से अवैध मांग कर रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है।


🔥 आज की अन्य बड़ी सुर्खियां

  • अंबिकापुर, राजनांदगांव और जगदलपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी।
  • रायपुर में एयर बलून हादसा, दो बच्चे और मां झुलसे।
  • प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन, नेताओं ने जताया शोक।
  • बस्तर पंडुम का शुभारंभ राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी।
  • राजधानी में पान ठेलों पर गोगो-चिलम बिक्री पर कार्रवाई।
  • खेत में मिली युवती की लाश, प्रेमी निकला हत्यारा।
  • अंतरजिला गैस सिलेंडर चोर गिरोह का पर्दाफाश।
  • 8 नए साइबर थानों का CM साय ने किया उद्घाटन।