March 5, 2026

Today’s Top News | छत्तीसगढ़ टॉप हेडलाइंस-छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरों में रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से लाखों की चोरी, शराब ड्यूटी बढ़ने से कीमतों में इजाफे की संभावना और रेलवे विकास के लिए रिकॉर्ड बजट शामिल हैं।

1️⃣ रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

रायगढ़ जिले के पॉश इलाके केलो विहार में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। किराये के मकान में बाहरी महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था।
SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने 3 महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


2️⃣ भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से लाखों की चोरी

खरसिया थाना क्षेत्र में एक भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से स्कूटी सवार आरोपी ने दिनदहाड़े लाखों रुपये नकद चोरी कर लिए।
घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपी की पहचान की जा रही है।


3️⃣ सीएम साय कोरबा-अंबिकापुर दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा और अंबिकापुर दौरे पर रवाना हुए। यहां भाजपा के नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया जाएगा।
राजिम विवाद पर सीएम साय ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है और दोषियों पर सख्त एक्शन होगा।


4️⃣ शराब पर ड्यूटी बढ़ी, कीमतें बढ़ने के संकेत

छत्तीसगढ़ में शराब पर नई ड्यूटी दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।
देशी और विदेशी दोनों शराब पर टैक्स बढ़ाया गया है। अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है, जिससे आने वाले समय में शराब की कीमतें बढ़ सकती हैं।


5️⃣ रेलवे विकास को मिला ₹7,470 करोड़ का बजट

रेलवे अधोसंरचना के लिए छत्तीसगढ़ को ₹7,470 करोड़ का ऐतिहासिक बजट मिला है।
सीएम साय ने पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि राज्य में फिलहाल ₹51,080 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं।


📌 आज की अन्य बड़ी खबरें

🔹 हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, इलाके में 100 से ज्यादा हाथी।
🔹 हाईवा की टक्कर से भाई की मौत, बहन गंभीर।
🔹 मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटियों से निकले 19 लाख रुपए।
🔹 ANTF ने कार से 25 किलो गांजा जब्त किया, 5 तस्कर गिरफ्तार।
🔹 68 गांवों के ग्रामीण सड़क पर उतरे, सुविधाओं की मांग।
🔹 महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी को।
🔹 राजधानी में तीन दुकानों से लाखों की चोरी।
🔹 ग्रीन केव विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा शपथ-पत्र।
🔹 ट्रक चालक ने नशे में कई वाहनों को रौंदा।
🔹 सड़क हादसे में शहीद आरक्षक की पत्नी को मिला ₹1 करोड़ बीमा।
🔹 सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई।
🔹 बोर्ड परीक्षा से पहले शुरू हुई हेल्पलाइन सेवा।