📌 आज की प्रमुख सुर्खियां – CG Breaking News Update
🔴 1. सक्ती में धान खरीदी घोटाला
सक्ती जिले के पुटीडीह धान खरीदी केंद्र में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। भौतिक सत्यापन में 3200 क्विंटल धान गायब मिला, जिसकी कीमत करीब ₹99.20 लाख आंकी गई है। कमी छिपाने के लिए बोरियों में मिट्टी और कंकड़ मिलाए जा रहे थे, एक बोरी में 5 से 10 किलो तक मिलावट मिली।
😢 2. हाथ में कलश लेकर थाने पहुंचे मासूम भाई-बहन
बिलासपुर में 10 साल का भाई और 7 साल की बहन पिता की अस्थियां चोरी होने की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे। खाली कलश देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। बच्चों ने रोते हुए पिता की अस्थियां लौटाने की गुहार लगाई।
💥 3. बीजापुर में नक्सली वारदात
बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने दिनदहाड़े पूर्व सरपंच भीमा मड़कम की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है।
⚠️ 4. हसदेव अरण्य में नेताओं का विरोध
अंबिकापुर के हसदेव अरण्य क्षेत्र में आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और पूर्व ST आयोग अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को ग्रामीणों ने रोका। ग्रामीणों ने कहा – “यहां राजनीति करने मत आइए।”
📄 5. DMF फंड मामले में केंद्र ने मांगा जवाब
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के पत्र पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव से DMF फंड में गड़बड़ी पर जवाब तलब किया है। मामले पर सियासत तेज हो गई है।
🚨 6. बलरामपुर गैंगरेप केस
वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में काम दिलाने के बहाने महिला को बुलाकर तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है।
🗂️ अन्य बड़ी खबरें भी पढ़ें
- नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या।
- धान खरीदी में करोड़ों की गड़बड़ी पर कई जिलों में FIR।
- BJP नेता ननकीराम के पत्र पर केंद्र सरकार का संज्ञान।
- ऑटो एक्सपो–2026 में आरटीओ टैक्स पर 50% छूट।
- जल जीवन मिशन में लापरवाही, देवरी गांव प्यासा।
- रायपुर रेंज में नक्सलियों के डंप हथियार बरामद।
- 400 किमी उड़कर छत्तीसगढ़ पहुंचा बीमार गिद्ध।
- डिजिटल सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार।
- बस्तर में फिर बाघ की धमक, वन विभाग अलर्ट।
- वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले।





