रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज राजनीति, अपराध, प्रशासन और सुरक्षा से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आई हैं। विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय हो गई है तो वहीं सरगुजा में धर्मांतरण मामले में पूर्व डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी हुई है। बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ में दो बड़े कैडर ढेर किए गए हैं। आइए पढ़ते हैं आज की टॉप हेडलाइंस—
🔴 आज की प्रमुख खबरें
🏛️ 23 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा बजट सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय की अधिसूचना जारी हो गई है। बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें होंगी। सत्र में वित्तीय वर्ष का बजट और कई अहम विधेयकों पर चर्चा होगी।
🚨 धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार
सरगुजा जिले के अंबिकापुर में धर्मांतरण केस में गांधी नगर थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उनके घर पर लोगों को लंबे समय से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
⚖️ 18 साल पुराने पोरा बाई नकल केस में बड़ा फैसला
जांजगीर-चांपा के बहुचर्चित पोरा बाई नकल प्रकरण में अदालत ने नया मोड़ दिया है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने चार आरोपियों को 5-5 साल के कठोर कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
💥 बीजापुर में नक्सल मुठभेड़, दो बड़े कैडर ढेर
कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। कार्रवाई में दो बड़े कैडर के नक्सली मारे गए। मौके से भारी मात्रा में IED बरामद कर निष्क्रिय किए गए।
🚔 दुर्ग में नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी भी नाबालिग हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
📌 अन्य बड़ी खबरें एक नजर में
✅ UGC Bill के विरोध में सवर्ण समाज की रैली, 30 जनवरी को ज्ञापन सौंपेंगे।
✅ CG में डायवर्सन के लिए नए App का ट्रायल जारी।
✅ इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर धान से भरा ट्रक जब्त।
✅ कलेक्टर के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश।
✅ नया रायपुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर तनाव, 16 ग्रामीण हिरासत में।
✅ बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर होगा सरगुजा ओलंपिक।
✅ सिरपुर महोत्सव 2026: हंसराज रघुवंशी और मीत ब्रदर्स करेंगे प्रस्तुति।
✅ अबूझमाड़ पीस मैराथन में CM साय होंगे शामिल।





