March 4, 2026

Today’s Top News – Chhattisgarh (19 जनवरी 2026)


1️⃣ छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर भीषण सड़क हादसा

लातेहार/महुआडांड़। बारातियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी। हादसे में 9 मौतें, 80 घायल। मरने वाले सभी बलरामपुर के निवासी। ब्रेक फेल बताई जा रही है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने इलाज के निर्देश दिए।


2️⃣ CGMSC घोटाला: तीन आरोपियों को EOW ने किया गिरफ्तार

रायपुर। अभिषेक कौशल, राकेश जैन और प्रिंस जैन को गिरफ्तार। मामला IPC धारा 409, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत दर्ज। ‘हमर लैब योजना’ में सरकारी राशि के दुरुपयोग का खुलासा।


3️⃣ 30 करोड़ की ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। शेयर बाजार और रियल स्टेट में निवेश का लालच देकर ठगी करने वाला आरोपी पकड़ा गया। 20 लाख की संपत्ति जब्त। फरार सहयोगियों की तलाश जारी।


4️⃣ नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2026 की तैयारियां

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में नवा रायपुर में बैठक। निर्वाचन संबंधी तैयारियों और प्रशासनिक समन्वय पर विस्तृत चर्चा।


5️⃣ छत्तीसगढ़ को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

रायपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए पुरस्कार। उद्यानिकी और कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान।


6️⃣ अपराध और सुरक्षा अपडेट्स

  • पूर्व एडिशनल एसपी पर धमकी, स्पा संचालक ने IG से शिकायत, स्क्रीनशॉट और वीडियो भी सौंपा।
  • GGU छात्र की मौत, आत्मदाह की कोशिश के बाद BHU वाराणसी में दम तोड़ा।
  • गरियाबंद में नक्सली आत्मसमर्पण, 6 महिला और 3 पुरुष माओवादी मुख्यधारा में लौटे।
  • बेलतरा महोत्सव में बवाल, नाच को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल।
  • NSUI का प्रदर्शन, धान घोटाले के विरोध में चूहे का वेश धारण कर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता।
  • सुरक्षा बल को बड़ी सफलता, अबूझमाड़ के जंगल में छिपाए गए 82 बीजीएल सेल बरामद।
  • दो बड़ी चोरी-डकैती का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, 68 लाख के जेवर जब्त।
  • PWD सड़क उखड़ी, एक साल में करोड़ों की सड़क खराब, आनन-फानन में मरम्मत।
  • रेलवे प्रोजेक्ट साइट चोरी, 3 आदतन अपराधी समेत 7 युवकों को गिरफ्तार, लाखों की सरिया जब्त।
  • CG Crime News, सड़क किनारे खून से लथपथ अज्ञात लाश, पुलिस जांच में जुटी।
  • हानुमान मंदिर में चोरी, चांदी के 2 मुकुट और अन्य सामग्री गायब।

7️⃣ सरकारी और प्रशासनिक खबरें

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने चरणपादुका योजना फिर शुरू, 12.40 लाख वनवासियों को लाभ।
  • बलरामपुर बस हादसा, मुख्यमंत्री साय ने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50 हजार की सहायता देने की घोषणा।
  • साय कैबिनेट बैठक, 21 जनवरी को कई अहम प्रस्तावों पर मुहर।

8️⃣ सांस्कृतिक और समाजिक अपडेट्स

  • रायपुर साहित्य उत्सव 2026, 23–25 जनवरी, पुरखौती मुक्तांगन में राष्ट्रीय महाकुंभ।
  • करमरी मानव श्रृंखला, ग्रामीणों ने ‘आत्मनिर्भर गांव – विकसित भारत’ का संदेश दिया।
  • छत्तीसगढ़ साहू समाज का बड़ा फैसला, प्री-वेडिंग शूट पर रोक, संस्कारों को प्राथमिकता।

9️⃣ राजनीति और चुनाव

  • BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव, नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए।
  • Congoress का तंज, भाजपा में लोकतंत्र नहीं, रिमोट कंट्रोल से चलता है सब।
  • MD/MS सीटों को लेकर हाई कोर्ट निर्णय, छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन ने शासन से नियम सुधार की मांग की।

10️⃣ रेलवे और परिवहन

  • रेल यातायात प्रबंधन, मौनी अमावस्या के दौरान 244 विशेष ट्रेनें चलीं, लगभग 4.5 लाख यात्री सुरक्षित यात्रा किए।