1️⃣ ऑनलाइन सट्टा मामला:
ED, रायपुर ने महादेव ऑनलाइन बुक और Skyexchange से जुड़े अवैध सट्टेबाजी मामले में ₹91.82 करोड़ की चल-अचल संपत्तियां अटैच कीं। अब तक कुल करीब ₹2600 करोड़ की संपत्तियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
2️⃣ नेशनल रोवर–रेंजर जंबूरी पर विराम:
बालोद जिले में 9 से 13 जनवरी तक जंबूरी आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। रद्द होने की सभी अटकलें खत्म, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने स्थिति स्पष्ट की।
3️⃣ एंबुलेंस से गांजा तस्करी:
महासमुंद में पुलिस ने 520 किलो गांजा (कीमत करीब ₹2.60 करोड़) एंबुलेंस से जब्त किया। 3 आरोपी गिरफ्तार।
4️⃣ नक्सल उन्मूलन में बड़ी सफलता:
सुकमा में ₹64 लाख के इनामी 26 हार्डकोर माओवादी (7 महिलाएं शामिल) ने आत्मसमर्पण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे विश्वास और संवाद की जीत बताया।
5️⃣ शिक्षा विभाग का विवाद:
महासमुंद में कक्षा 4 की परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर विवाद। विश्व हिंदू परिषद ने DEO का पुतला दहन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी।
अन्य प्रमुख सुर्खियां
- भूपेश बघेल का हमला: 1500 करोड़ की कथित वसूली मामले में ‘रणनीति’ एजेंसी को लेकर सवाल, ED जांच की मांग।
- SECL खदान हादसा: हैवी ब्लास्टिंग में उछले पत्थर से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन।
- JNU विवाद: मोदी–शाह के खिलाफ नारेबाजी पर डिप्टी CM विजय शर्मा सख्त, कहा– “अलगाववादी सोच बर्दाश्त नहीं।”
- राजनीति: भूपेश बघेल असम विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त।
- कानून-व्यवस्था: बच्चों को ‘तालीबानी सजा’ देने वाला आरोपी गिरफ्तार।
- दुर्घटनाएं: अलग-अलग सड़क हादसों में कोटवार व फॉरेस्ट बीट गार्ड की मौत।
- प्रशासनिक कार्रवाई: रिश्वत लेने पर पटवारी निलंबित, शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधान पाठक पर भी एक्शन।
- स्वास्थ्य उपलब्धि: रायपुर की IPHL बनी देश की पहली NQAS प्रमाणित लैब।
- अतिक्रमण कार्रवाई: बसंत बिहार कॉलोनी में प्रशासन का बुलडोजर, 15 से अधिक मकान तोड़े गए।
📌 दिनभर की ताज़ा और विस्तृत खबरों के लिए जुड़े रहें।





