मुंबई।
रॉकिंग स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज हो गया है। शानदार विजुअल्स, दमदार म्यूजिक और यश-कियारा आडवाणी की पहली ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने रिलीज होते ही फैंस का दिल जीत लिया है।
यश और कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री बनी आकर्षण
‘तबाही’ म्यूजिक वीडियो के जरिए पहली बार फिल्म ‘टॉक्सिक’ की दुनिया की झलक देखने को मिली है। वीडियो में यश और कियारा आडवाणी की रोमांटिक केमिस्ट्री, खूबसूरत लोकेशंस और शानदार सिनेमैटोग्राफी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यह गाना सिर्फ एक रोमांटिक ट्रैक नहीं, बल्कि फिल्म की भावनात्मक कहानी की भी झलक पेश करता है।
विशाल मिश्रा ने दी आवाज और संगीत
गाने को मशहूर गायक और संगीतकार विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज और संगीत से सजाया है। हिंदी वर्जन के बोल राज शेखर ने लिखे हैं। ‘तबाही’ को हिंदी के साथ कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है, ताकि देशभर के दर्शकों तक इसकी पहुंच बन सके।
26 अगस्त को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की कहानी भी उन्होंने यश के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





