March 4, 2026

Under-19 World Cup Final: भारत ने इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट दिया

हरारे, 7 फरवरी 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 412 रन का लक्ष्य दिया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर भारत ने पहले बैटिंग चुनी और 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले का रिकॉर्ड 253 रन का था, जो ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में भारत के खिलाफ बनाया था।

भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 80 बॉल पर 175 रन की धाकड़ पारी खेली। उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाकर 218.75 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन की पारी खेली, जबकि अभिज्ञान कुंडू ने 40, वेदांत त्रिवेदी ने 32 और विहान मल्होत्रा ने 30 रन बनाए। कनिष्क चौहान 37 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से जेम्स मीटो ने 3 विकेट लिए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को 2-2 विकेट मिले।

भारत की प्लेइंग-11: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन, एलेक्स ग्रीन।