उत्तर बस्तर कांकेर, 06 फरवरी 2026:
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग ने चारामा निवासी दो दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रायसाईकिल प्रदान किया। लाभार्थी हैं 61 वर्षीय लछिन्दर साहू और 39 वर्षीय पूरन चंदेली।
दोनों दिव्यांगजन पहले कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत कर चुके थे, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज उन्हें ट्रायसाईकिल उपलब्ध कराया गया। सहायक उपकरण मिलने पर दोनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने बताया कि इससे उनकी दैनिक जीवन, रोजगार मेले और पारिवारिक कार्यक्रमों में आने-जाने की सुविधा बढ़ जाएगी।
दिव्यांगजनों ने इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद भी दिया।




