मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत उत्तर बस्तर कांकेर जिले में 251 बेटियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी 2026 को गोविन्दपुर स्थित शहीद शिवकुमार मंडावी खेल मैदान में किया जाएगा।
सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग होंगे तथा अध्यक्षता विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक अंतागढ़ श्री विक्रम उसेण्डी, विधायक भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मंडावी, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष कांकेर श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, नगरपालिका कांकेर अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष कांकेर श्रीमती तारूणी ठाकुर, जिला पंचायत महिला एवं बाल विकास सभापति श्रीमती तेजेश्वरी सिन्हा, श्री सतीष लाटिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुलोचना मेश्राम तथा ग्राम पंचायत गोविन्दपुर के सरपंच श्री दीपक मंडावी उपस्थित रहेंगे।
यह आयोजन जरूरतमंद परिवारों के लिए सामाजिक सहयोग और सम्मान के साथ विवाह संपन्न कराने की दिशा में शासन की महत्वपूर्ण पहल है।




