तेन्दूपत्ता संग्रहण काल से पूर्व शाखकर्तन कार्य का प्रशिक्षण जिले के सभी वन परिक्षेत्र मुख्यालयों में 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित कांकेर के प्रबंध संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेन्दूपत्ता शाखकर्तन कार्य हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत कोरर में 16 फरवरी, नरहरपुर में 17 फरवरी, कांकेर में 18 फरवरी, चारामा में 19 फरवरी तथा सरोना में 20 फरवरी को प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण में संबंधित क्षेत्र की समितियों के साथ सरपंच, समिति अध्यक्ष, संचालक मंडल के सदस्य, प्रबंधक, नोडल अधिकारी, फड़ मुंशी, वन समिति अध्यक्ष एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए प्रबंध संचालक द्वारा सभी वन परिक्षेत्र अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य तेन्दूपत्ता संग्रहण से पहले शाखकर्तन कार्य को वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से कराने के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।




