ग्रीष्मकालीन में वलसाड–खड़गपुर के बीच स्पेशल ट्रेन
बिलासपुर। गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Indian Railways द्वारा वलसाड–खड़गपुर–वलसाड के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
यह ट्रेन 2-2 फेरे के लिए संचालित होगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी।
ट्रेन नंबर और संचालन तिथि
- 09043 वलसाड–खड़गपुर स्पेशल
15 और 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) - 09044 खड़गपुर–वलसाड स्पेशल
17 और 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)
प्रमुख समय-सारिणी (छत्तीसगढ़ रूट)
09043 वलसाड–खड़गपुर (अप)
- वलसाड: 12:50 बजे प्रस्थान
- गोंदिया: 03:09 आगमन | 03:11 प्रस्थान
- दुर्ग: 05:03 | 05:08
- रायपुर: 05:43 | 05:48
- बिलासपुर: 07:55 | 08:10
- खड़गपुर: 21:00 आगमन
09044 खड़गपुर–वलसाड (डाउन)
- खड़गपुर: 05:00 बजे प्रस्थान
- बिलासपुर: 15:25 | 15:35
- रायपुर: 17:25 | 17:30
- दुर्ग: 18:25 | 18:30
- गोंदिया: 20:35 | 20:37
- वलसाड: अगले दिन 15:30 आगमन
कोच संरचना
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच लगाए गए हैं:
- 14 एसी-III कोच
- 2 स्लीपर
- 2 जनरल
- 1 एसएलआरडी
- 1 पावर कार
प्रमुख ठहराव स्टेशन
दोनों दिशाओं में ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी:
भेस्तान, नंदूरबार, भुसावल, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर।
यात्रियों के लिए सूचना
यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी आधिकारिक रेलवे वेबसाइट पर अवश्य जांच लें।





