रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले में आयोजित राजिम माता जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘विकसित भारत–जी राम जी’ योजना के तहत ग्रामीणों को अधिक रोजगार और समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब मनरेगा के तहत श्रमिकों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा, जिसमें 25 दिन का अतिरिक्त कार्य शामिल है। साथ ही मनरेगा मजदूरी का भुगतान एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य किया गया है। भुगतान में देरी होने पर श्रमिकों को अतिरिक्त राशि दी जाएगी।
सीएम साय ने कहा कि इस योजना से किसानों को भी लाभ मिलेगा। बुवाई और कटाई के समय दो महीने तक ‘विकसित भारत–जी राम जी’ के तहत कार्य कराए जाएंगे, जिससे खेती-किसानी में श्रमिकों की सहभागिता बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी गरियाबंद के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सरकार की भागीदारी से सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है।





