बिलासपुर। ‘द एसोसिएशन ऑफ़ WE क्लब्स ऑफ़ इंडिया’ द्वारा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय अवार्ड समारोह “आभार” का आयोजन जबलपुर के होटल कृष्णा में किया गया। इस अवसर पर दोनों राज्यों के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
समारोह में वर्षभर किए गए सेवा कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर डिस्ट्रिक्ट 323-G-3 की डिस्ट्रिक्ट सचिव (सेवा गतिविधि) वी अलका अग्रवाल को “उत्कृष्ट डिस्ट्रिक्ट सचिव” के प्रतिष्ठित “माणिक ऑफ द अपराजिता” सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें गौ सेवा, वृद्ध सेवा, शिक्षा, वृक्षारोपण, महिला स्वावलंबन, फूड फॉर हंगर अभियान, सिलाई मशीन वितरण और जरूरतमंदों को कंबल वितरण जैसे सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
सम्मेलन के दौरान सत्र 2026-27 के लिए रीवा की वी ज्योति प्रधान को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट तथा बिलासपुर की वी नीरज अग्रवाल को वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चुना गया।
कार्यक्रम में सूरजपुर, मनेंद्रगढ़, रायपुर, बिलासपुर, डोंगरगढ़, रायगढ़, सारंगढ़, डभरा, खरसिया, अंबिकापुर, चिरमिरी, रीवा, सतना और जबलपुर सहित कई शहरों से क्लब प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
WE क्लब्स ऑफ इंडिया समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय संगठन है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का संचालन करता है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि वी अलका अग्रवाल वर्तमान में डिस्ट्रिक्ट 323-G-3 की डिस्ट्रिक्ट सचिव (सेवा गतिविधि) के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी और मानव सेवा से जुड़े अभियान सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 9 अप्रैल 2026 को राजस्थान के पुष्कर में आयोजित मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में भी वी अलका अग्रवाल को “उत्कृष्ट डिस्ट्रिक्ट सचिव” एवं “आउटस्टैंडिंग अवार्ड” से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें फूड फॉर हंगर अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया था।





