तमिलनाडु पॉलिटिक्स:
Vijay के नेतृत्व वाली टीवीके (TVK) ने तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। विजय ने राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar से मुलाकात कर औपचारिक रूप से सरकार गठन का दावा किया। जानकारी के मुताबिक विजय 7 मई को सुबह शपथ ले सकते हैं, हालांकि मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।
इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के समर्थन के बाद टीवीके ने बहुमत साबित करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है।
वहीं AIADMK के भीतर भी हलचल तेज हो गई है। खबर है कि पार्टी के कई विधायक टीवीके को समर्थन देने के पक्ष में हैं, जबकि कुछ नेता इसका विरोध कर रहे हैं। बगावत की स्थिति बनने पर पार्टी में टूट की संभावना भी जताई जा रही है।
234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, जबकि टीवीके के पास फिलहाल 108 सीटें हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों का समर्थन जरूरी होगा।
असम अपडेट:
इस बीच Himanta Biswa Sarma ने अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नई सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।





