रायपुर। छत्तीसगढ़ की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी RCP Infratech Private Limited ने रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित अपनी 300 एकड़ की वीआईपी सिटी में नया रेसिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट “VIP Familia” लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं, बड़े स्पेस और बेहतर लोकेशन के साथ परिवारों के लिए तैयार किया गया है।
कंपनी पिछले 35 वर्षों से रियल एस्टेट सेक्टर में सक्रिय है और अब तक कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है। नए प्रोजेक्ट VIP Familia में कुल 94 फ्लैट्स और 4 पेंटहाउस बनाए जा रहे हैं। यहां 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट्स उपलब्ध होंगे। खासतौर पर 2 BHK और 3 BHK फ्लैट्स को बड़े और खुले स्पेस के साथ डिजाइन किया गया है।
इसके अलावा प्रोजेक्ट में व्यवसायिक गतिविधियों के लिए 22 दुकानों की भी व्यवस्था की गई है। रहने वालों की सुविधा के लिए शानदार एंट्रेंस लॉबी, पार्सल रूम और 4 लिफ्ट की सुविधा दी जाएगी।
VIP Familia, VIP City के सुरक्षित कैंपस के भीतर विकसित किया जा रहा है, जहां पहले से 300 से अधिक परिवार निवास कर रहे हैं। प्रोजेक्ट में बच्चों के लिए प्ले एरिया, गार्डन, चौबीस घंटे सुरक्षा व्यवस्था और चौड़ी सड़कें उपलब्ध होंगी।
लोकेशन के लिहाज से भी यह प्रोजेक्ट अहम माना जा रहा है। यह भवंस स्कूल के सामने और रिंग रोड नंबर-3 से सीधे जुड़ा हुआ है, जिससे शहर के अस्पताल, स्कूल और बाजार तक पहुंच आसान होगी। कंपनी के अनुसार यह प्रोजेक्ट रहने के साथ-साथ निवेश के लिहाज से भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।





