July 23, 2026

‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी और मनोरंजन का डबल डोज लेकर लौटे अक्षय कुमार

मुंबई। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की नई फिल्म Welcome to the Jungle का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म का ट्रेलर एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया गया, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट भी मौजूद रही।

करीब 4 मिनट 10 सेकंड के ट्रेलर में दर्शकों को कॉमेडी और मनोरंजन का जबरदस्त पैकेज देखने को मिलता है। ट्रेलर में Akshay Kumar, Paresh Rawal, Rajpal Yadav, Raveena Tandon, Suniel Shetty, Lara Dutta, Farida Jalal और Jackie Shroff समेत कई कलाकारों की झलक दिखाई गई है।

‘इंडिया की पहली 2000 करोड़ की फेक फिल्म’

ट्रेलर की शुरुआत एक मजेदार टैगलाइन से होती है, जिसमें लिखा आता है— “इंडिया की पहली 2000 करोड़ की फेक फिल्म।” इसके बाद फिल्म के किरदारों का हास्यपूर्ण अंदाज में परिचय कराया जाता है।

एक दृश्य में Jacqueline Fernandez टाइटल के बारे में पूछती हैं, जिस पर Paresh Rawal मजेदार अंदाज में जवाब देते हैं। आगे कहानी फिल्म बनाने की जुगाड़, आर्मी थीम और कई हास्यास्पद परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। ट्रेलर में लगातार कॉमिक पंच और मजेदार संवाद दर्शकों को बांधे रखते हैं।

सितारों से सजी है फिल्म

फिल्म में Akshay Kumar के अलावा Suniel Shetty, Arshad Warsi, Disha Patani, Jacqueline Fernandez, Raveena Tandon, Lara Dutta, Jackie Shroff, Urvashi Rautela, Johnny Lever, Shreyas Talpade, Tusshar Kapoor, Krushna Abhishek, Kiku Sharda और Daler Mehndi जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

कब होगी रिलीज?

कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म 26 जून 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर को मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।