July 23, 2026

मासिक धर्म स्वच्छता, सर्वाइकल कैंसर और HPV वैक्सीनेशन पर विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

रायपुर। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर ROLBOL Raipur Blaze ने ITSA Hospital के सहयोग से महिला स्वास्थ्य विषय पर विशेष टॉक शो का आयोजन किया। कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वच्छता, सर्वाइकल कैंसर, एचपीवी वैक्सीनेशन और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. जयेश शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा नायक और AIIMS रायपुर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी देवांगन ने मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों और मिथकों पर प्रकाश डालते हुए वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जागरूकता बढ़ाई। विशेषज्ञों ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच और एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान प्रश्नोत्तर सत्र और स्वास्थ्य जागरूकता क्विज़ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ROLBOL Raipur Blaze की चेयरपर्सन नेहा शल्मन ने कहा कि महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. ईशी मंड्रिक और डॉ. नेहा अग्रवाल ने प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना और समाज में प्रचलित गलत धारणाओं को दूर करना था।

कार्यक्रम में ITSA Hospital के CEO सूरज, ROLBOL के संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी, सीमा सदानी, गुंजन गोयल, अंकित शर्मा, डॉ. पूजा वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।