March 3, 2026

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा पर BJP का दांव, CM साय की अनुशंसा पर नाम तय

रायपुर। रायपुर से खाली हो रही राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अनुशंसा पर पार्टी हाईकमान ने उनके नाम पर मुहर लगाई।


लंबा राजनीतिक सफर

बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के ग्राम मुढ़पार निवासी लक्ष्मी वर्मा वर्ष 1990 से भाजपा की प्राथमिक सदस्य हैं।

  • 2000 में तत्कालीन रायपुर सांसद रमेश बैस की सांसद प्रतिनिधि नियुक्त।
  • 2001 में भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की सदस्य बनीं।
  • 2010-2014 तक भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य।
  • 2010-2022 तक भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य।
  • 2021-2025 तक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष।
  • 2021-2024 तक गरियाबंद संगठन प्रभारी और पार्टी की मीडिया प्रवक्ता।

संवैधानिक जिम्मेदारियां

  • 1994 में रायपुर नगर निगम वार्ड 07 से पार्षद निर्वाचित।
  • 2010 में रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं।
  • 2019 में एफएसएनएल (स्टील मंत्रालय, भारत सरकार) में स्वतंत्र निदेशक।
  • 7 अक्टूबर 2024 से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य।

सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता

लक्ष्मी वर्मा सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय रही हैं।

  • 1998 में शक्ति महिला मंच रायपुर की अध्यक्ष।
  • 1999 में नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा पुरस्कार।
  • श्रम पुनर्वास समिति, कुटुंब न्यायालय रायपुर में परामर्शदाता सदस्य।
  • वर्तमान में अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महासचिव।
  • छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड की उपाध्यक्ष।

समाज में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे मनवा कुर्मी समाज में विभिन्न पदों पर सक्रिय रही हैं और वर्तमान में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिला राष्ट्रीय महासचिव हैं।

भाजपा द्वारा राज्यसभा के लिए उनके चयन को संगठन और सामाजिक समीकरण दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।