May 28, 2026

जगदलपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला महामंत्री समेत 14 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

जगदलपुर। बस्तर में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस की महिला महामंत्री कमल झज ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उनके साथ कांग्रेस की पूर्व महामंत्री अम्मा जी राव ने भी अपने समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Singh Deo की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 14 महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा जॉइन की। इस दौरान सभी नए सदस्यों का भाजपा गमछा और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Kiran Singh Deo ने कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” की सोच के कारण भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि महिला नेताओं के भाजपा में शामिल होने से जगदलपुर और बस्तर क्षेत्र की राजनीति में कांग्रेस को असर पड़ सकता है। वहीं भाजपा इसे संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम मान रही है।