सीएम साय का आज का कार्यक्रम
- सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
- दोपहर 3 बजे मंत्रालय पहुंचकर विभिन्न विभागों की समीक्षा कर सकते हैं।
- शाम 6:30 बजे आमासिवनी स्थित निजी रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पेट्रोल-डीजल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
इधर राजधानी रायपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी। पूर्व संसदीय सचिव Vikas Upadhyay के नेतृत्व में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता घड़ी चौक स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड कार्यालय का घेराव करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि राजधानी सहित पूरे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी से आम जनता परेशान है। पेट्रोल पंपों में लंबी कतारें लग रही हैं, मरीजों, व्यापारियों और छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
महतारी वंदन योजना के लिए E-KYC शिविर
वहीं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए रायपुर के शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड स्थित रामकुंड पार्षद कार्यालय में विशेष ई-केवाईसी शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर 15 और 16 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। वार्ड पार्षद एवं लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने हितग्राहियों से शिविर में पहुंचकर केवाईसी अपडेट कराने की अपील की है, ताकि योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।
AAP के नए प्रभारी का पांच दिवसीय दौरा
राजनीतिक गतिविधियों के बीच आम आदमी पार्टी ने भी छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी Mukesh Ahlawat आज से पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे प्रदेश के चार नगर पंचायत चुनाव क्षेत्रों का दौरा कर संगठन की समीक्षा करेंगे। गौरतलब है कि पूर्व प्रदेश प्रभारी Sandeep Pathak के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने यह जिम्मेदारी मुकेश अहलावत को सौंपी है।
आज राजधानी रायपुर में कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जिला न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से अधिवक्ता संघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं शाम 6:30 बजे चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में रंग संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।





