March 3, 2026

ईरान का ‘बदलापुर’, अरामको पर हमला; चांदी 35 हजार महंगी, कनाडा देगा भारत को यूरेनियम

1. ईरान का ‘बदलापुर’: कुवैत में 3 अमेरिकी फाइटर जेट मार गि

राने का दावा

ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी जंग तीसरे दिन और तेज हो गई। ईरान ने ‘बदलापुर’ अभियान शुरू करते हुए पश्चिम एशिया में कई ठिकानों पर हमले किए।

ईरान ने कुवैत में 3 अमेरिकी फाइटर जेट मार गिराने का दावा किया है और इसका वीडियो जारी करने की बात कही है। सऊदी, यूएई और बहरीन समेत कई देशों में मिसाइल हमलों की खबरें हैं।


2. चांदी 35 हजार रुपये महंगी, सोने में भी उछाल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में 1,73,090 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • एक हफ्ते में 9,430 रुपये की बढ़ोतरी
  • इंटरनेशनल मार्केट में सोना 2% से ज्यादा बढ़कर 5,390 डॉलर प्रति औंस

चांदी की कीमतों में भी करीब 35 हजार रुपये तक की तेजी दर्ज की गई है।


3. दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर हमला

ईरान ने सऊदी अरब स्थित रास तनूरा ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया। यह रिफाइनरी सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको की है और दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में शामिल है।

हमले के बाद प्रोडक्शन अस्थायी रूप से रोकने की खबर है, जिससे वैश्विक तेल बाजार में हलचल बढ़ गई है।


4. कनाडा देगा भारत को यूरेनियम

कनाडा भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में हुई बैठक में इस पर सहमति बनी।

दोनों देशों ने डिफेंस, एनर्जी और ट्रेड सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। कई क्षेत्रों में एमओयू साइन किए गए।


5. तालिबान का पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक

तालिबान ने पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस समेत कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक का दावा किया है।

इस घटना ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है।


अन्य अहम खबरें

  • मिडिल ईस्ट के कई देशों ने एयरस्पेस बंद किया; एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें रद्द।
  • पाकिस्तान की बदलती बयानबाजी पर वैश्विक प्रतिक्रिया।
  • युद्ध पर पीएम मोदी की अपील: शांति और संवाद ही समाधान।