रायपुर। राजधानी रायपुर में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज की।
क्या है मामला ?
जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल को महादेवघाट, रायपुरा स्थित एक शादी समारोह के दौरान हॉल में हर्ष फायरिंग की गई थी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस कार्रवाई
डीडी नगर थाना पुलिस ने मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए शादी समारोह में मौजूद लोगों की जान को खतरे में डालने और लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी दीपक सिंह एवं अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 30, 125 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग में और कौन-कौन लोग शामिल थे।





