May 28, 2026

धमतरी में बंद फल दुकान के भीतर ऑटो चालक की लाश मिलने से सनसनी, मौत की वजह रहस्य बनी

धमतरी। शहर के अंबेडकर चौक स्थित एक बंद फल दुकान के भीतर ऑटो चालक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान मकेश्वर वार्ड निवासी शेख जमील खान के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। बताया जा रहा है कि बंद दुकान के भीतर शव पड़े होने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।