January 17, 2026

दुर्ग–भिलाई टुडे अपडेट


🚨 तेज रफ्तार का कहर, दो की दर्दनाक मौत

  • दुर्ग में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया
  • मृतक देवराज यादव अपने फूफा के साथ दशगात्र कार्यक्रम में जा रहा था।
  • हादसे में देवराज का सिर धड़ से अलग हो गया।
  • दोनों की मौके पर ही मौत।
  • भिलाई-तीन पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
  • हादसे के बाद हाइवा चालक फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस।

🚔 अफीम तस्कर गिरफ्तार

  • दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्कर बलवीर सिंह को पकड़ा।
  • राजस्थान से अफीम मंगवाकर बिक्री करता था।
  • बाइक की डिक्की से 205 ग्राम अफीम (कीमत करीब ₹40 हजार) बरामद।
  • बाइक समेत कुल ₹80 हजार की सामग्री जब्त
  • आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

🌾 धान घोटाला, दो राइस मिल सील

  • कलेक्टर के निर्देश पर 2 राइस मिल सील
  • जांच में धान की भारी कमी पाई गई।
  • श्री श्याम एग्रो फूड में 379 क्विंटल धान कम
  • सतगुरु ट्रेडिंग कंपनी में 1210 क्विंटल धान कम और 410 क्विंटल चावल ज्यादा मिला।
  • दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज।
  • कलेक्टर ने मिलर्स को गड़बड़ी न करने की सख्त चेतावनी दी।

🎭 कुम्हारी में जस झांकी प्रतियोगिता

  • कुम्हारी बाजार चौक में 17–18 जनवरी को राज्य स्तरीय देवी जस झांकी प्रतियोगिता।
  • आयोजन: माँ महामाया सेवा समिति
  • छत्तीसगढ़ भर की टीमें लेंगी हिस्सा।

🕉️ भिलाई में हिंदू सम्मेलन

  • सेक्टर-04 भिलाई में शनिवार शाम 5 बजे हिंदू सम्मेलन।
  • आयोजन: संयुक्त हिंदू समाज
  • कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण (पुलाव-छोले)