✊ लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन 56वें दिन भी जारी
लिंगियाडीह में गरीबों के मकान तोड़कर गार्डन व कॉम्प्लेक्स बनाने के विरोध में धरना जारी रहा।
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा – गरीबों को उजाड़कर विकास स्वीकार नहीं। आंदोलनकारी महिलाओं ने आखिरी दम तक विरोध का ऐलान किया।
🧑🏫 शिक्षकों की एकदिवसीय हड़ताल, स्कूलों का बहिष्कार
वेतन विसंगति, प्रथम नियुक्ति सेवा गणना, टेट अनिवार्यता खत्म करने और वीएसके ऐप हटाने की मांग को लेकर शिक्षक हड़ताल पर रहे।
कोन्हेर गार्डन में धरना देकर चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा।
🚔 अपहरण आरोपी को संरक्षण देने वाला सहयोगी गिरफ्तार
कोटा पुलिस ने अपहृत नाबालिग मामले में आरोपी को छिपाने वाले संजय रात्रे को गिरफ्तार किया।
उसने पुलिस को गुमराह किया था। पहले ही मुख्य आरोपी बसंत रात्रे गिरफ्तार हो चुका है।
🎯 क्रिकेट सट्टा खिलाने वाला फरार सटोरिया पकड़ा गया
नेहरू चौक के पास पुलिस ने आयुष अग्रवाल को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते पकड़ा।
दो मोबाइल और नकदी जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
🌾 राइस मिल में बड़ी गड़बड़ी, 11,443 बोरी धान गायब
सिरगिट्टी स्थित अमरनाथ एग्रो प्रोडक्ट्स राइस मिल की जांच में भारी अनियमितता मिली।
भौतिक सत्यापन में हजारों बोरी धान कम पाए गए। बिजली खपत का रिकॉर्ड भी मांगा गया है।
⚠️ अशांति फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
कोनी थाना क्षेत्र में महिलाओं को धमकाने व मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।
🏍️ लूटपाट के फरार दो आरोपी गिरफ्तार
कोनी क्षेत्र में अधेड़ से लूट करने वाले कुलदीप और श्रवण को पुलिस ने दबोचा।
पहले ही एक आरोपी पकड़ा जा चुका था।
🏠 सूने मकान से 1 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
चांटीडीह में चना-मुर्रा बेचने गई महिला के घर से चोरी करने वाले हरिशचंद्र देवांगन को पुलिस ने पकड़ा।
पूरी रकम और जेवर बरामद कर आरोपी को जेल भेजा गया।





