January 16, 2026

Breaking News: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगा राम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली।
इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी को चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं।


Breaking News Highlights

  • सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी
  • गंगा राम अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • चेस्ट स्पेशलिस्ट की निगरानी में इलाज जारी

सोनिया गांधी की सेहत से जुड़ी हर ताज़ा अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।