September 7, 2026

Chhattisgarh Patwari Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 26 जिलों में रिक्त पदों को मिली मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती निर्धारित सेवा भर्ती नियमों के तहत की जाएगी।

CG Vyapam के जरिए होगी भर्ती

पटवारी भर्ती छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया CG Vyapam के पोर्टल पर भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि के बाद शुरू होगी।

26 जिलों में 200 पदों पर भर्ती

शासन के आदेश के मुताबिक पटवारी के 200 पद प्रदेश के 26 जिलों में वितरित किए गए हैं। सबसे ज्यादा 15-15 पद सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में हैं।

जिलेवार पदों का विवरण इस प्रकार है—

जिलापद
बलौदाबाजार-भाटापारा5
सारंगढ़-बिलाईगढ़15
गरियाबंद15
धमतरी4
महासमुंद5
दुर्ग3
बालोद15
बेमेतरा15
राजनांदगांव8
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई15
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी10
कबीरधाम (कवर्धा)10
कोंडागांव2
उत्तर बस्तर कांकेर10
नारायणपुर2
सुकमा2
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही5
मुंगेली5
कोरबा7
रायगढ़6
जांजगीर-चांपा7
सक्ती10
बलरामपुर-रामानुजगंज10
जशपुर8
कोरिया2
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर4
कुल200

आरक्षण नियमों के तहत होगी नियुक्ति

शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया में प्रचलित आरक्षण नियमों और सेवा भर्ती नियमों का पालन किया जाएगा। चयन मंडल के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रति भेजी है। साथ ही छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को भी भर्ती संबंधी जानकारी दी गई है।

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

पटवारी के 200 पदों पर भर्ती की मंजूरी से राजस्व विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा अवसर मिलेगा। हालांकि ऑनलाइन आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क और अन्य पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी CG Vyapam की ओर से आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।