रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत निपनिया-भाटापारा सेक्शन में निर्माण कार्य के चलते चार ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा बिलासपुर-रायपुर के बीच 17 और 19 अप्रैल को मेमू लोकल ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार बिलासपुर जोन में तीसरी और चौथी रेल लाइन विस्तार सहित इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण के लिए ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण यात्री ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा।
रद्द की गई ट्रेनों की सूची
17 और 19 अप्रैल को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
इसी तरह 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर भी इन दोनों दिनों में नहीं चलेगी।
इसके अलावा 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर का संचालन भी 17 और 19 अप्रैल को रद्द रहेगा




