कवर्धा। शहर के मजगांव रोड स्थित एक मकान में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आलोक दुबे के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, आलोक दुबे का एक युवती के साथ करीब चार साल से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। इसी बीच बुधवार को उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।





