May 14, 2026

CG Morning News: दिल्ली दौरे पर CM साय, 77 ट्रेनें रद्द, पेट्रोल संकट से हड़कंप

रायपुर। Vishnu Deo Sai आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 7:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर लगभग 11 बजे दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। दौरे के दौरान वे केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से मुलाकात करेंगे। बैठक में नक्सलवाद के खात्मे के बाद की स्थिति और मध्य क्षेत्रीय परिषद की आगामी बैठक को लेकर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री रात 9 बजे रायपुर लौटेंगे।

8 से 19 जून तक 77 ट्रेनें रद्द

Indian Railways ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 8 ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी, 6 शॉर्ट टर्मिनेट होंगी और 5 ट्रेनें देरी से संचालित की जाएंगी। रेलवे के मुताबिक Champa Railway Station में चौथी रेल लाइन जोड़ने का कार्य चल रहा है, जिसके कारण यह फैसला लिया गया है।

पेट्रोल-डीजल सप्लाई प्रभावित, कई पंप बंद

Raipur समेत कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित होने से हालात बिगड़ गए। एचपी और इंडियन ऑयल के कई पेट्रोल पंपों पर सप्लाई नहीं पहुंचने और कीमत बढ़ने की आशंका के चलते बिक्री रोक दी गई। शाम तक कई पंप बंद हो गए, जिससे लोगों की लंबी कतारें लग गईं। सरोना, भाठागांव, विधानसभा रोड, देवेन्द्र नगर और जयस्तंभ चौक क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी ने मामले की जांच की मांग की है।

रायपुर में RCB vs KKR मैच के दौरान हंगामा

Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में खेले गए IPL मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने Kolkata Knight Riders को 6 विकेट से हराया। हालांकि मैच के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। टिकट होने के बावजूद कई दर्शकों को एंट्री नहीं मिली, जिसके बाद कुछ लोग दीवार फांदकर और गेट तोड़कर स्टेडियम में घुस गए। गेट नंबर-2 पर जमकर हंगामा हुआ, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे, रायपुर में वॉकाथॉन कल

All India Radio के 90 वर्ष पूरे होने पर 15 मई को रायपुर में वॉकाथॉन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 7 बजे आकाशवाणी केंद्र, सिविल लाइंस से शुरू होगा। इसमें अधिकारी-कर्मचारी, उद्घोषक, समाचार वाचक और शहरवासी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर उपमहानिदेशक वी. राजेश्वर ने कहा कि आकाशवाणी ने 90 वर्षों से सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है।