जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज और अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
बंगाल की खाड़ी और विदर्भ सिस्टम का असर
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी बस्तर की ओर बढ़ रही है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व विदर्भ क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इन दोनों मौसमी परिस्थितियों के संयुक्त प्रभाव से बस्तर संभाग में मौसम बदल रहा है।
कई इलाकों में हल्की बारिश संभव
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इसी वजह से बस्तर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि यह बारिश व्यापक नहीं होगी, लेकिन स्थानीय स्तर पर तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की संभाव





