नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी पहली सूची में कुल 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। नितिन नवीन की उम्मीदवारी को बिहार में भाजपा की बड़ी चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
37 सीटों पर होगा चुनाव
इस बार राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही अन्य राज्यों के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान करेगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी नेतृत्व का राज्यसभा में प्रवेश संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीतियों के लिहाज से अहम कदम साबित हो सकता है।





