May 16, 2026

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.65 करोड़ के मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5.65 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई सिलतरा स्थित M/S SMS Watergrace Enviroprotect Private Limited में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में संपन्न हुई।

97 मामलों में जब्त ड्रग्स का नष्टीकरण

पुलिस के अनुसार सेंट्रल जोन के विभिन्न थानों में दर्ज 97 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नष्ट किया गया। इसमें गांजा, चरस, ब्राउन शुगर, एमडीएमए और कोकेन जैसे मादक पदार्थ शामिल थे।

जब्त मादक पदार्थों का विवरण इस प्रकार रहा—

  • 65 मामलों में करीब 494 किलो गांजा
  • 22 मामलों में 11,964 कैप्सूल और टैबलेट
  • 5 मामलों में 11.217 किलो चरस
  • 2 मामलों में 31.95 ग्राम ब्राउन शुगर
  • 2 मामलों में 24.24 ग्राम एमडीएमए
  • 1 मामले में 8.19 ग्राम कोकेन

पर्यावरणीय मानकों के तहत हुई प्रक्रिया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नष्टीकरण से पहले सभी आवश्यक कानूनी और पर्यावरणीय औपचारिकताएं पूरी की गईं। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।

नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी

रायपुर पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क को खत्म करने पर काम किया जा रहा है। PIT-NDPS एक्ट और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के जरिए भी कार्रवाई तेज की जा रही है।

नशामुक्त समाज की दिशा में पहल

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों का उद्देश्य शहर को नशामुक्त बनाना और अवैध कारोबार की जड़ें कमजोर करना है। भविष्य में भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखने की बात कही गई है।