बिलासपुर। बिलासपुर में होली पर्व के मद्देनजर हुड़दंग और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 4 एएसपी, 9 डीएसपी, सभी थाना प्रभारी (टीआई) और एसआई सहित करीब 800 पुलिस जवान तैनात रहेंगे।
कुल 81 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करेंगी। किसी भी हुड़दंग या अपराध की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। संबंधित क्षेत्र के राजपत्रित अधिकारी से लेकर टीआई तक मौके पर पहुंचकर संज्ञान लेंगे। पकड़े गए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने नागरिकों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है।
आपराधिक गतिविधियों की सूचना के लिए नंबर जारी
होली के दौरान किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193099 पर दी जा सकती है। इसके अलावा:
- सिविल लाइन – 9479193019
- कोतवाली – 9479193018
- सरकंडा – 9479193022
- सिरगिट्टी – 9479190151
- सकरी – 9479191721
- कोनी – 9479193023
- तारबाहर – 9479193020
- तोरवा – 9479193021
इन इलाकों में रहेगा कड़ा पहरा
शहर को 7 जोन में बांटकर संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
जोन 2 (तिफरा): मन्नाडोल, सिरगिट्टी बन्नाक चौक
जोन 3: ठेठाडबरी, मिट्टीटीला, कुदुदंड सूर्यवंशी मोहल्ला, गुरु घासीदास नगर जरहाभाठा मिनीबस्ती
जोन 4: मिनीमाता नगर, तारबाहर, डिपूपारा, मंझवापारा, मरीमाई मंदिर, तालापारा, मगरपारा
जोन 5: करबला तालाब, कतियापारा नदी किनारा, डबरीपारा, फिश मार्केट शनिचरी
जोन 6: मांडवा बस्ती, पटेल पारा, चुचुहियापारा, हेमूनगर (पानी टंकी के पीछे), देवरीखुर्द, कंसा चौक टिकरापारा, खटीक मोहल्ला, मामा-भांचा तालाब क्षेत्र, पुराना हाई कोर्ट के पीछे, मधुबन
जोन 7: चिंगराजपारा, डबरीपारा, अशोक नगर मुरुम खदान, बंधवापारा इमलीभाठा, चिल्हाटी, मोपका
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




