Skip to main content
Skip to footer
दुर्ग–भिलाई टुडे अपडेट
editorJanuary 17, 2026
🚨 तेज रफ्तार का कहर, दो की दर्दनाक मौत
- दुर्ग में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया।
- मृतक देवराज यादव अपने फूफा के साथ दशगात्र कार्यक्रम में जा रहा था।
- हादसे में देवराज का सिर धड़ से अलग हो गया।
- दोनों की मौके पर ही मौत।
- भिलाई-तीन पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
- हादसे के बाद हाइवा चालक फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस।
🚔 अफीम तस्कर गिरफ्तार
- दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्कर बलवीर सिंह को पकड़ा।
- राजस्थान से अफीम मंगवाकर बिक्री करता था।
- बाइक की डिक्की से 205 ग्राम अफीम (कीमत करीब ₹40 हजार) बरामद।
- बाइक समेत कुल ₹80 हजार की सामग्री जब्त।
- आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।
🌾 धान घोटाला, दो राइस मिल सील
- कलेक्टर के निर्देश पर 2 राइस मिल सील।
- जांच में धान की भारी कमी पाई गई।
- श्री श्याम एग्रो फूड में 379 क्विंटल धान कम।
- सतगुरु ट्रेडिंग कंपनी में 1210 क्विंटल धान कम और 410 क्विंटल चावल ज्यादा मिला।
- दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज।
- कलेक्टर ने मिलर्स को गड़बड़ी न करने की सख्त चेतावनी दी।
🎭 कुम्हारी में जस झांकी प्रतियोगिता
- कुम्हारी बाजार चौक में 17–18 जनवरी को राज्य स्तरीय देवी जस झांकी प्रतियोगिता।
- आयोजन: माँ महामाया सेवा समिति।
- छत्तीसगढ़ भर की टीमें लेंगी हिस्सा।
🕉️ भिलाई में हिंदू सम्मेलन
- सेक्टर-04 भिलाई में शनिवार शाम 5 बजे हिंदू सम्मेलन।
- आयोजन: संयुक्त हिंदू समाज।
- कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण (पुलाव-छोले)।