March 3, 2026

National Morning News Brief: 22 जनवरी 2026 की बड़ी खबरें

देश और दुनिया में 22 जनवरी 2026 को राजनीति, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और सुरक्षा से जुड़ी कई अहम घटनाएं सामने आईं। यूरोप ने ट्रंप को बड़ा झटका दिया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बयान आया, राहुल गांधी के बयान पर सियासत गरमाई, हिमाचल के सीएम को धमकी मिली और जम्मू-कश्मीर में सेना के 4 जवान शहीद हुए। पढ़िए नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ


🌍 1. यूरोप ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका

US-EU Trade Deal Suspend:
ग्रीनलैंड पर कब्जे की बयानबाज़ी से नाराज़ यूरोपीय संघ (EU) ने अमेरिका से होने वाले व्यापार समझौते को सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया है। यूरोपीय संसद के इस फैसले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यूरोप ने साफ कर दिया है कि ग्रीनलैंड को विवाद की जड़ बनाना स्वीकार्य नहीं है।


💼 2. टैरिफ धमकियों के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

Donald Trump on India-US Trade Deal:
स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान ट्रंप ने भारतीय मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अच्छे मित्र हैं और भारत-अमेरिका के बीच एक बेहतरीन ट्रेड डील होने जा रही है। ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका के लिए अहम साझेदार है और दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।


🏛️ 3. राहुल गांधी को नहीं पता VB-GRAM-G बिल का पूरा नाम

नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वे VB-GRAM-G बिल के पूरे नाम से परिचित नहीं हैं। उन्होंने इसे गरीबों के अधिकारों पर हमला बताते हुए इसके विरोध की अपील की। मनरेगा श्रमिक सम्मेलन में राहुल ने कहा कि मनरेगा गरीबों को अधिकार देने की योजना थी, जिसे भाजपा खत्म करना चाहती है।


🚨 4. CM सुखविंदर सुक्खू को मानव बम से उड़ाने की धमकी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को गणतंत्र दिवस पर शिमला में झंडा फहराने के दौरान मानव बम हमले की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


🇮🇳 5. 4 जवान शहीद: खाई में गिरा सेना का वाहन

Army Vehicle Accident in J&K:
जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना का वाहन खाई में गिर गया। हादसे में 4 जवान शहीद हो गए जबकि 12 सैनिक घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

📌 आज के प्रमुख इवेंट्स

🔹 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल और तमिलनाडु में जनसभाएं करेंगे और विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
🔹 रूस-अमेरिका-यूक्रेन के बीच यूएई में पहली त्रिपक्षीय बैठक शुरू होगी, जो दो दिन चलेगी।


📰 कल की अहम खबरें संक्षेप में

✅ मुंबई को महिला मेयर मिला।
✅ EU-India मेगा ट्रेड डील पर अंतिम फैसला संभव।
✅ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर RSS का बयान।
✅ बजट सत्र से पहले 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक।
✅ ग्रीनलैंड मुद्दे पर रूस-यूरोप-अमेरिका में हलचल।