National Morning News Brief (25 जनवरी 2026): देश और दुनिया में शनिवार को कई बड़ी घटनाएं सामने आईं। पद्म पुरस्कारों की घोषणा, स्पेस मिशन हीरो शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या, असम में 16 मंदिरों पर हमला और चीन में कथित तख्तापलट की साजिश दिनभर चर्चा में रहे। आइए जानते हैं कल की प्रमुख खबरें —
🔹 1. धर्मेंद्र और रोहित शर्मा को पद्म सम्मान
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत पांच हस्तियों को पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। इस साल कुल 131 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे।
- 13 को पद्म भूषण
- 113 को पद्म श्री
- खेल जगत से 9 हस्तियां शामिल
- कला क्षेत्र से 44 लोगों को सम्मान
- सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए 13 लोग चयनित
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक सूची जारी की है।
🚀 2. शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा।
सरकार ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले इसकी घोषणा की।
- ऐतिहासिक स्पेस मिशन में असाधारण साहस के लिए सम्मान
- अशोक चक्र देश का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है
3. बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या
बांग्लादेश के नरसिंदी इलाके में कट्टरपंथियों ने 23 वर्षीय हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक की बेरहमी से हत्या कर दी।
- गैराज के अंदर जिंदा जलाया गया
- कुमिल्ला जिले का रहने वाला था चंचल
- परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य
- बीते 40 दिनों में 10 हिंदुओं की हत्या
घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।
🛕 4. असम में एक ही रात में 16 हिंदू मंदिरों पर हमला
असम के दरांग जिले में मंगालदोई के आसपास 16 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की गई।
- मूर्तियों के सिर काटे गए
- अधिकतर मंदिर मां काली को समर्पित
- पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया
- घटना 21 जनवरी की देर रात की है
इस हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
5. चीन में तख्तापलट की कोशिश का दावा
कनाडा में रह रही चीनी लेखिका शेंग शुए ने दावा किया है कि चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हटाने की साजिश हुई।
- जनरल झांग यूश्या और ल्यू झेनली पर आरोप
- तख्तापलट की योजना नाकाम
- दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी
- चीनी मीडिया ने भ्रष्टाचार का मामला बताया
दुनिया की राजनीति में इस खबर से हलचल मच गई है।
📌 कल की अन्य अहम खबरें
⚖ SC जस्टिस उज्ज्वल भुयान
न्यायपालिका की स्वतंत्रता खतरे में बताते हुए कहा —
जजों का ट्रांसफर न्यायपालिका का आंतरिक मामला है, सरकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।
🏅 गणतंत्र दिवस पर 982 जवान सम्मानित
- पुलिस, फायर, होमगार्ड के जवानों को मेडल
- 125 को वीरता पदक
- सबसे ज्यादा सम्मान जम्मू-कश्मीर ऑपरेशन थिएटर में तैनात जवानों को
राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा —
- आत्मनिर्भर भारत पर जोर
- महिला शक्ति की भूमिका अहम
- प्रवासी भारतीयों का योगदान सराहा
- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का उल्लेख





