March 3, 2026

National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ)-📅 कल की बड़ी खबरें | 27 जनवरी 2026

देश-दुनिया में 27 जनवरी 2026 को कई अहम घटनाएं सामने आईं। दिनभर की सुर्खियों में भारत–यूरोपीय यूनियन फ्री ट्रेड डील, लग्जरी कारों पर टैक्स कटौती, India-EU Deal से अमेरिका की बेचैनी, UGC के नए नियमों का विरोध, और हलवा सेरेमनी के साथ बजट सत्र-2026 की शुरुआत प्रमुख रही।

आइए पढ़ते हैं कल की टॉप खबरें 👇


🔹 1. भारत-यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड डील पर लगी मुहर

भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच 18 साल से अटकी फ्री ट्रेड डील (FTA) पर आखिरकार सहमति बन गई है। इस डील के बाद करीब 97% सामानों पर टैरिफ खत्म हो जाएगा और हर साल लगभग 4.75 अरब डॉलर की ड्यूटी बचत होगी।

डील के बाद भारत में BMW, Mercedes जैसी लग्जरी यूरोपीय कारों पर टैक्स 110% से घटकर 10% तक आ सकता है। इसके साथ ही फ्रेंच वाइन और बीयर भी सस्ती होंगी। इस समझौते को “Mother of All Deals” कहा जा रहा है।


🔹 2. India-EU Trade Deal से अमेरिका हुआ बेचैन

भारत-EU के ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर अमेरिका की नाराजगी खुलकर सामने आई है। अमेरिका ने कहा है कि यूरोपीय देश अपने खिलाफ चल रही जंग को खुद फंड कर रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के बीच हाईलेवल बातचीत के बाद इस डील पर हस्ताक्षर हुए। इसके बाद वैश्विक व्यापार राजनीति में हलचल तेज हो गई है।


🔹 3. UGC के नए नियमों का देशभर में विरोध

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को लेकर देशभर में विरोध तेज हो गया है। खासकर सवर्ण समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। यूपी से शुरू हुआ आंदोलन अब दिल्ली समेत कई राज्यों तक पहुंच चुका है।

सरकार की ओर से सफाई दी गई है कि नियम निष्पक्ष और पारदर्शी होंगे और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, लेकिन फिलहाल विरोध थमता नजर नहीं आ रहा।


🔹 4. हलवा सेरेमनी के साथ बजट सत्र-2026 शुरू

केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले वित्त मंत्रालय में पारंपरिक ‘हलवा सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बजट प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नॉर्थ ब्लॉक में हलवा बनाकर परंपरा निभाई। इस बार बजट टीम को पुराने बेसमेंट में शिफ्ट किया गया है क्योंकि नए कर्तव्य भवन में प्रिंटिंग प्रेस उपलब्ध नहीं है।


📌 आज के प्रमुख इवेंट्स

✔ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NCC पीएम रैली को संबोधित करेंगे।
✔ ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर चीन दौरे पर, शी जिनपिंग से मुलाकात।
✔ सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा मॉस्को दौरे पर।


🗂️ कल की अन्य बड़ी खबरें

🔸 बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का हंगामा।
🔸 सोना ₹1,59,027 और चांदी ₹3,42,507 पर पहुंची।
🔸 मनाली में महिला का अर्धनग्न वीडियो वायरल, बवाल।
🔸 बंगाली एक्ट्रेस और TMC नेता मिमी चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी का आरोप।