नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ | 29 जनवरी 2026 : देश और दुनिया में 28 जनवरी की बड़ी खबरों में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन, राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ बजट सत्र 2026 की शुरुआत, ट्रंप के दावे पर अमेरिकी सांसद का बयान और भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबला प्रमुख रहा। आइए पढ़ते हैं सुबह की टॉप हेडलाइंस…
1️⃣ अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, आज अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार सुबह चार्टर्ड विमान हादसे में निधन हो गया। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हुआ। हादसे में पवार समेत सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर की मौत हुई। कारण लो विजिबिलिटी बताया जा रहा है। आज सुबह 9 बजे अंतिम यात्रा और 11 बजे मुखाग्नि दी जाएगी। अंतिम संस्कार में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे।
2️⃣ अमेरिकी सांसद बोले- ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध नहीं रुकवाया
अमेरिकी सीनेटर मार्क वॉर्नर ने ट्रंप के उस दावे को खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाक तनाव उन्होंने खत्म कराया। वॉर्नर ने कहा कि अमेरिका की भूमिका को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया, असल में दोनों देशों ने खुद हालात संभाले थे।
3️⃣ राष्ट्रपति के अभिभाषण से बजट सत्र-2026 शुरू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ संसद का बजट सत्र-2026 शुरू हुआ। उन्होंने सामाजिक न्याय, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और कानून व्यवस्था की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। VB-जी राम जी कानून का जिक्र होते ही विपक्ष ने हंगामा किया और कानून वापस लेने की मांग की।
4️⃣ न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया
विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया। हालांकि भारत पहले ही पांच मैचों की सीरीज जीत चुका है।
📅 आज के प्रमुख इवेंट्स
- गृह मंत्री अमित शाह असम दौरे पर रहेंगे।
- यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
🧩 कल की अन्य बड़ी खबरें
- अजित पवार हादसे पर ममता बनर्जी के बयान पर सीएम फडणवीस नाराज।
- एसिड अटैक मामलों में सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को सख्त निर्देश।
- ट्रंप की टैरिफ नीति के बीच भारत-ईयू ट्रेड डील चर्चा में।





