नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। यह बात उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
डिप्टी सीएम साव ने बताया कि राज्य में अब तक 40 लाख 87 हजार 27 घरेलू नल कनेक्शन स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिससे 32 लाख से अधिक घरों तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।
उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन लागू होने से पहले प्रदेश में केवल 3 लाख 19 हजार 741 घरेलू नल कनेक्शन थे, जबकि वर्तमान सरकार के बीते दो वर्षों में इसमें रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
🎯 लक्ष्य: छत्तीसगढ़ को बनाना ‘हर घर जल’ राज्य
उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि हर ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, शुद्ध और सतत पेयजल उपलब्ध कराया जाए और छत्तीसगढ़ को शीघ्र ही ‘हर घर जल राज्य’ के रूप में स्थापित किया जाए।
वर्तमान में —
- 6,572 गांवों में 100% नल कनेक्शन पूर्ण
- 5,564 गांव ‘हर घर जल ग्राम’ घोषित
- 4,544 गांव प्रमाणित
- बीते दो वर्षों में सर्टिफाइड ग्रामों की संख्या में 750% की वृद्धि
- 5,088 ग्राम पंचायतों को जलापूर्ति व्यवस्था हस्तांतरित
💧 समूह जल प्रदाय योजनाओं से हजारों गांव लाभान्वित
जल जीवन मिशन से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में —
- 3,08,287 हैंडपंप,
- 4,440 नलजल योजनाएं,
- 2,132 स्थल जल प्रदाय योजनाएं संचालित थीं।
वर्तमान में —
- 70 समूह जल प्रदाय योजनाएं प्रगतिरत
- 3,208 गांव लाभान्वित
- 9 लाख 85 हजार से अधिक घरों में नल कनेक्शन जुड़े
🧪 जल गुणवत्ता पर विशेष फोकस
डिप्टी सीएम साव ने बताया कि राज्य में —
- 77 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं संचालित
- इनमें से 47 एनएबीएल मान्यता प्राप्त हैं।
पेयजल से जुड़ी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-0008 भी प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
⚖️ लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। बीते दो वर्षों में —
- ₹28.38 करोड़ का जुर्माना
- 629 अनुबंध निरस्त
- 11 फर्में ब्लैकलिस्ट
- दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई।
🛠️ आगे की कार्ययोजना
सरकार की प्राथमिकताएं —
- शेष 8 लाख एफएचटीसी कनेक्शन पूरे करना
- 21 हजार अधूरी योजनाएं पूर्ण करना
- 24 हजार योजनाएं पंचायतों को हस्तांतरित करना
- सभी समूह जल योजनाओं को तय समय में पूरा करना।
👨💼 मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण
बीते दो वर्षों में विभाग में —
- 403 नए पद सृजित
- 213 नियुक्तियां
- 103 पदोन्नति
- 877 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ दिया गया।




