May 16, 2026

जगदलपुर में पेट्रोल पंप पर विवाद, मारपीट में 4 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच जगदलपुर के कुम्हारपारा स्थित एक पेट्रोल पंप पर ग्राहक और संचालक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, सुभाष पेट्रोल पंप पर 200 रुपए से अधिक का पेट्रोल नहीं देने को लेकर ग्राहक और पंप कर्मचारियों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में झड़प हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चार आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पेट्रोल पंप संचालकों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

घटना के बाद शहर के अन्य पेट्रोल पंप संचालक भी थाने पहुंचे और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। वहीं घायल पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घायल को चेहरे और सिर में चोट आई है।