रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के सात अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न अधिकारियों को नए पदस्थापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची में 1997 बैच की संजीता गुप्ता, 1998 बैच के अमरनाथ प्रसाद, 2005 बैच के एस. वेंकटाचलम, 2009 बैच के अभिषेक कुमार सिंह, 2012 बैच के गुरुनाथन एन., 2013 बैच के प्रणय मिश्रा और 2013 बैच के रमेश कुमार जांगड़े के नाम शामिल हैं।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अनुसार प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।





