रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 10:30 बजे पीटीएस माना में डायल 112 की 400 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12:30 बजे नेतानार, बस्तर में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे।
दोपहर 2:30 बजे बादल अकादमी में शहीदों के परिजनों, सुरक्षाबलों, नक्सल पीड़ितों और समाज प्रमुखों से मुलाकात और चर्चा करेंगे। शाम 4 बजे बस्तर के विकास कार्यों पर प्रेजेंटेशन देखेंगे। इसके बाद शाम 5:45 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और शाम 7 बजे “बस्तर के संग” लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका रात्रि विश्राम जगदलपुर में निर्धारित है।
विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM साय
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai भी सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ कई आयोजनों में मौजूद रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे अपने निवास से नवा रायपुर स्थित मेफेयर रिजॉर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद माना पीटीएस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
दोपहर 12:30 बजे नेतानार में जन सुविधा केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद जगदलपुर की अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाम को बस्तर विकास कार्यों की समीक्षा, भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात और “बस्तर के संग” लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम भी जगदलपुर में रहेगा।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी
रायपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आज किराना दुकानों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। पार्टी आम लोगों की प्रतिक्रिया का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा करेगी।
रायपुर में आज लगेगा समस्या निवारण शिविर
रायपुर। राजधानी में सोमवार को महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन में जोन-05 अंतर्गत वार्डों के लिए सुशासन तिहार के तहत जन समस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा।
दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक समस्या और सुझाव संबंधी आवेदन लिए जाएंगे। शिविर में नगर निगम, सीएसईबी, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग समेत करीब 20 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम
परमानंद महोत्सव
- संस्थान : श्रीगिरिराज मंदिर ट्रस्ट
- स्थान : बूढ़ापारा स्थित मंदिर
- समय : सुबह 10 बजे से दुग्धाभिषेक एवं वेदोक्त पाठ, रात 8 से 9 बजे विशेष मनोरथ व श्रृंगार दर्शन
समर क्लासेस
- संस्थान : गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा स्टेशन रोड
- स्थान : स्टेशन रोड गुरुद्वारे का लंगर हॉल
- time : सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
श्रीमद् देवी भागवत कथा
- कथावाचक : Radha Rasbihari Sharan Maharaj
- आयोजक : सनातन धर्मप्रेमी गण
- स्थान : टिल्लू चौक लाखेनगर स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण
- समय : सुबह 9 बजे से





