रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अपने प्रोटोकॉल काफिले से 4 वाहनों को कम करने का फैसला लिया है। उन्होंने इसे राष्ट्रहित में संसाधनों के संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक कर्तव्य से जुड़ा कदम बताया है।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए संसाधनों का संयमित उपयोग जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन संरक्षण और जिम्मेदार व्यवहार की अपील की है, जिसका पालन करते हुए उन्होंने अपने काफिले में कटौती करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि जब वैश्विक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हों, तब जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को सादगी और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग और संसाधनों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल की अपील की।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते रहे हैं और उसी भावना के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है।





