July 21, 2026

Bilaspur Murder: किन्नर की गला दबाकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, साथी किन्नरों पर शक

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में एक किन्नर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तनु खान किन्नर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे साथी किन्नरों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपियों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।